महिला दिवस पर किया 31 महिलाओं का अभिनंदन
अजमेर | महिला दिवस के अवसर पर आर्य समाज संस्था मूूंदड़ी माेहल्ला नला बाजार भवन में 31 महिलाओं का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर चन्द्रा देवनानी ने समस्त महिलाओं का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। समाज सेवी भगवान वरलानी, समाज सेवी मोहन गुवालानी व रमेश लखानी ने भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी। सिंधी संगीत लेडीज क्लब की अध्यक्ष काजल जेठवानी, ज्योति तोलानी, डाॅ.सरला देवनानी, हेमा भूरानी, दीपा विधानी, हेमी हीरानी, सती हरवानी, निर्मला हून्दलानी, राजकुमारी मंगलानी सहित 31 महिलाओं का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में मंत्री चेतन मंगलानी, हितेष मंगलानी का अभिनंदन किया।