371 शराब की दुकानें आवंटित, लॉटरी में 35 महिलाओं के नाम
अजमेर | जिले में शराब की दुकानाें के लिए लाॅटरी गुरुवार काे जवाहर रंगमंच पर निकाली गई। 6 हजार 622 अावेदन कर्ताअाें में करीब 1800 महिलाएं अावेेदक थी। लाॅटरी में अंग्रेजी शराब की 69 व देशी शराब की 302 दुकानें अावंटित की गई, इनमें से 35 दुकानें महिलाअाें के नाम अावंटित हुई हैं। जिला अाबकारी अधिकारी राजेश गाेयल के अनुसार जिले में अंग्रेजी शराब की 69 अाैर देशी शराब की दुकानें अावंटित की गई हैं। राज्य सरकार की अाेर से गठित कमेटी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में लाॅटरी निकाली गई। इससे पहले अाबकारी विभाग काे दुकानाें के अावेदनाें से ही 17 कराेड़ 75 लाख रुपए की अाय हाे गई है। अावेदकाें काे यह राशि रिफंड नहीं की जाती है।
शराब काराेबारियाें ने ग्रुप बनाकर किए अावेदन | सरकार ने ठेकेदाराें से मुक्त करने की मंशा से दुकान अावंटित करने की व्यवस्था शुरू की। इसके बावजूद शराब काराेबार पर प्रमुख ठेकेदाराें का ही वर्चस्व कायम है। शराब काराेबार में लिप्त प्रमुख लाेगाें ने ग्रुप बनाकर बड़ी संख्या में अावेदन किए अाैर दुकानें प्राप्त करने में कामयाबी भी हासिल की।
आबकारी विभाग**
जवाहर रंगमंच पर अाबकारी विभाग की लाॅटरी निकाली गई।