पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘समर्पण से ही महान बनता है इंसान’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संभागीय अधिवेशन मुस्कान 2020 सम्पन्न

विषम परिस्थितियों में भी सेवा के दायित्व को निभाना लायंस की पहचान है। लायंस की सेवा की प्रति समर्पण भावना ही उसे महान बनाती है। सक्षम नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, दूसरों के प्रति समर्पण भावना के कारण लायंस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि बनी हुई है। यह उद्गार लायंस क्लब इंटरनेशनल के बहुप्रान्त के सचिव व कोषाध्यक्ष प्रीतिपाल बीएस बाली बिलासपुर ने सूचना केंद्र में आयोजित संभागीय अधिवेशन मुस्कान 2020 में मुख्य अतिथि के रूप में कहे।

अधिवेशन के मुख्य वक्ता पूर्व प्रान्तपाल डॉ. डीएस चौधरी ने कहा कि हमें दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष अशोक पंसारी ने की। प्रांतीय सभापति प्रचार राजेन्द्र गांधी ने बताया कि क्लब की वर्तमान गतिविधियों का आंकलन करने, भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। मेजबान क्लब अध्यक्ष बीएन अरोरा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, नरपत भंडारी, कमल शर्मा को मल्टीपल पिन लगाकर सम्मानित किया। प्रांतीय सभापति एमके रॉय को लायन ऑफ द रीजन का अवार्ड दिया गया। वूमेन ऑफ द रीजन का अवार्ड बेटी बचाओ की प्रांतीय सभापति आभा गांधी को दिया गया। भामाशाह अवार्ड एडीए के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, श्रेष्ठ अध्यक्ष के लिए बीएन अरोरा को दिया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन आरपी शर्मा ने किया। अतिथियों ने संभागीय अध्यक्ष अशोक गोयल एवं अंजना गोयल काे सम्मानित किया। अंधता निवारण में लायंस क्लब केकड़ी, किशनगढ़, डाइबिटीज़ में प्रथ्वीराज, पर्यावरण में उमंग, चिकित्सा में वेस्ट, जरूरतमंदों की सेवा में सिटी, श्रेष्ठ वेशभूषा में शौर्य क्लब को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। संभागीय अध्यक्ष द्वारा संभाग के सभी क्लब्स को 160 से ज्यादा अवार्ड दिए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल मणिलाल गर्ग, सुधीर सोगानी, आरके अजमेरा, सतीश बंसल, प्रांतीय सभापति अरुणा माथुर, सुनीता शर्मा, ममता अरोरा, रामकिशोर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...