पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजयमेरू प्रैस क्लब में ‘कविता की फुहार’ 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | अजयमेरू प्रेस क्लब की अाेर से प्रति माह आयोजित होने वाले साहित्यिक संगोष्ठी साहित्य धारा की शृंखला में इस बार 15 मार्च को शाम 4 से 6 बजे तक विशेष काव्य गोष्ठी ‘कविता की फुहार’ आयोजित होगी। गोष्ठी में विशिष्ट कवि के तौर पर जयपुर से प्रख्यात कवि-कहानीकार व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डाॅ. विजय सिंह नाहटा शिरकत करेंगे। अध्यक्षता हिंदी व राजस्थानी के प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डाॅ चंद्रप्रकाश देवल करेंगे।

इस गोष्ठी में राम जैसवाल, सुरेंद्र चतुर्वेदी, रासबिहारी गौड़, गोपाल गर्ग, डाॅ. नवलकिशाेर भाभड़ा, बख्शीश सिंह, डाॅ. अनंत भटनागर, डाॅ. बृजेश माथुर, डाॅ. शमा खान, गाेविंद भारद्वाज, डाॅ. विमलेश शर्मा, शकुंतला तंवर, कालिंदनंदिनी शर्मा, गौरव दुबे, राजेश भटनागर, सादिक अली आदि देशभर में प्रतिष्ठित नगर के वरिष्ठ कवि, गीतकार, गजलकार अपनी रचनाएं सुनाएंगे।

संयोजक उमेश कुमार चाैरसिया के अनुसार प्रत्येक तीसरे माह ऐसा आयोजन किया जाएगा ताकि नए रचनाकारों और सुधि श्रोताओं को अपने शहर के श्रेष्ठ रचनाकारों को सुनने का अवसर मिल सके। गोष्ठी में व्यंग्य जैसी रोचक गद्य रचनाओं का पाठ भी किया जा सकेगा। सह संयोजक सुमन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब सदस्य और साहित्यकारों के साथ-साथ अन्य श्रोता भी आ सकते हैं।
खबरें और भी हैं...