पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 मुन्ना भाई परीक्षा देेते पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरबीएसई :10वीं की परीक्षा**

अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की गुरुवार की परीक्षा में जैसलमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर तीन समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 8 मुन्ना भाई परीक्षा देते पकड़े गए हैं। बोर्ड द्वारा गठित किए गए उड़नदस्तों की सजगता से ये मामले पकड़ में आए हैं।

जैसलमेर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मदासर में कक्षा 10वीं के अंग्रेजी का पेपर चल रहा था। इस केंद्र पर दिनेश पुत्र भंवर लाल, विरेंद्र पुत्र सुगना राम और राजेंद्र पुत्र मांगीलाल मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। ये विद्यार्थी महिपाल सिंह, भूरपुरी, चंदन सिंह के स्थान पर परीक्षा देते पाए गए।

कमरा नं. 5 व 6 में पकड़े | वीक्षक राजेंद्र कुमार कमरा नंबर 6 व ओम प्रकाश कमरा नंबर 5 के द्वारा शिकायत करने पर पेपर को ऑर्डिनेटर व केंद्राधीक्षक ने गहनता से जांच की। इस पर रोल नंबर 1623983, 1623985 व 1623999 के वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर ये फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। उपकेंद्राधीक्षक ने मामले की रिपोर्ट के साथ ही इन तीनों ही परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड भेजी हैं। बोर्ड विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही करेगा।
खबरें और भी हैं...