पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस दुर्घटना में 9 घायलों को छुट्‌टी, 5 अब भी भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पालरा के नजदीक हुई बस दुर्घटना में घायल 14 यात्रियों को जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें से 9 घायलों को परिजन छुट्‌टी करवाकर अपने साथ ले गए, बाकी 5 यात्री अब भी जेएलएन अस्पताल में भर्ती थे।

सुबह करीब 8 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही तमाम नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ कैज्युलटी और ट्रोमा वार्ड में जमा हो गए। सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल जैन, जेएलएन मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ.शशिकुल भास्कर, अस्थित रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमेश्वर तथा फिजिशियन डॉ.संजीव माहेश्वरी सहित अन्य कई डॉक्टर घायलों के उपचार के लिए जमा हो गए। सभी रेजिडेंट भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि मरीजों के लाते ही कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा, मगर बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सुबह 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इन सभी की स्थिति कंट्रोल में थी। शाम 7 बजे तक इनमें 9 मरीजों के परिजन छुट्‌टी दिलवाकर अपने साथ ले गए, इनमें से अधिकांश मरीज जयपुर के थे। जबकि 5 मरीज अस्पताल में ही भर्ती रहे। इन सभी की स्थिति कंट्रोल में थी। अस्पताल प्रबंधन ने भी मरीजों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्थाएं की।

अस्पताल में 14 घायलों को लाया गया। जिनका उपचार किया गया। सभी की स्थिति कंट्रोल में है। 9 घायलों के परिजन उन्हें छुट्‌टी दिलवाकर ले गए हैं। बाकी 5 का उपचार जारी है, इनकी स्थिति भी कंट्रोल में है।
-डॉ. अनिल जैन, अस्पताल अधीक्षक, जेएलएन अस्पताल

खबरें और भी हैं...