पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकानदाराें के बीच झगड़ा, घायल ने एसपी काे दी शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | दरगाह बाजार इलाके में 6 मार्च की रात पड़ाेसी दुकानदाराें के बीच झगड़े में घायल दुकानदार ने अाराेपियाें की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर एसपी काे शिकायत दी है।

पीड़ित लेखराज साेनी का अाराेप है कि पड़ाेसी दुकानदार दीपक छतवानी, ललित अाैर मनीष द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत उसने नगर निगम प्रशासन अाैर मुख्यमंत्री पाेर्टल पर की थी। इससे नाराज हाेकर अाराेपियाें ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गहरा घाव हुअा है। दरगाह थाना पुलिस ने अाराेपियाें काे गिरफ्तार नहीं किया है।

दूसरी अाेर दरगाह थाना पुलिस ने बताया कि लेखराज की शिकायत के अाधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अाराेपी दीपक, मनीष अाैर ललित के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी।
खबरें और भी हैं...