पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदिनाथ जयंती महोत्सव आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | श्री भगवान आदिनाथ जन्म जयन्ती महा महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत रविवार से केसर गंज स्थित दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर कमेटी अध्यक्ष हेमन्त जैन पांडया एवं मंत्री विनीत कुमार जैन ने एक प्रेस वार्ता में दी। 15 से 16 मार्च को संत विद्यासागर महाराज की शिष्या बाल ब्रहमचारिणी बहन संगीता दीदी एवं खूशबू दीदी के द्वारा रात्रि 8 बजे भगवान आदिनाथ के सिद्वान्तो पर आधारित प्रवचन देंगी। 17 मार्च मंगलवार को सुबह 5 बजे ब्राह्मी महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा मंगल बधाई के गीत होंगे। यह कार्यक्रम दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज में हाेंगे। इस अवसर पर जैन समाज की महिलाओं द्वारा भगवान आदिनाथ को पलने में झुलाया जाएगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण, के बाद भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा केसरगंज जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर दैनिक नवज्योति रोड, गोल चक्कर, आदिनाथ मार्ग लाल कोठी, पड़ाव, जैन नमकीन, होते हुए पुनः केसरगंज जैन मन्दिर पर समाप्त होगी। प्रातः 11 बजे सार्वजनिक धर्म सभा का आयोजन आदिनाथ मार्ग लाल कोठी पर होगी। शाम 6 बजे 1008 दीपकों द्वारा संगीतमय महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक मनोज जैन कोलानायक, सहसंयोजक सुनील जैन कोलानायक, रूपेश दनगसिया, लोकेश ढिलवारी, शांतिलाल पांडया मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...