पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छठ मेले के लिए राजगढ़ धाम पर होंगे प्रशासनिक इंतजाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर|राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर चैत्र नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत 30 मार्च को धाम पर बाबा भैरव का छठ मेला अायाेजित हाेगा। छठ मेले को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व राकेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई। बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओम प्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यों को लेकर मांग-पत्र उपखंड अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखंड अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागों को मेले से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार नसीराबाद को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।

राकेश गुप्ता उपखंड अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया।
खबरें और भी हैं...