पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाइफटाइम फीस बढ़ाने के विरोध में वकील अाज करेंगे हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | एडवाेकेट वेलफेयर फंड में लाइफटाइम फीस काे 17 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किए जाने का विराेध शुरू हाे गया है। जिला न्यायालय अाैर राजस्व मंडल सहित अधीनस्थ अदालताें में वकील गुुरुवार काे न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। जिला बार एसाेसिएशन अाैर राजस्थान रेवेन्यू बार एसाेसिएशन ने अांदाेलन का एलान किया है।

जिला बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी व सचिव समीर काले अाैर राजस्थान रेवेन्यू बार काैंसिल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व सचिव पवन सिंह चाैहान ने बताया कि राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि संशाेधन िवधेयक 2020 में जाे संशाेधन किए गए हैं वह वकीलाें के हिताें के विपरीत हैं। इससे वकीलाें का कल्याण नहीं बल्कि अार्थिक शाेषण किया जा रहा है। एक अाेर जहां लाइफटाइम फीस काे 17 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है वहीं वकालतनामे पर लगने वाले वेलफेयर टिकट का शुल्क बढ़ाकर साै व दाे साै रुपए कर दिया है। यह संशाेधन खासतौर से युवा अधिवक्ताओं के अधिकारों पर गहरा कुठाराघात है। वकीलाें की मांग है कि बढ़ी हुई राशि को जल्द ही वापस लिया जा कर उचित लाइफटाइम वेलफेयर शुल्क का प्रावधान किया जाना चाहिए।
खबरें और भी हैं...