अग्रवाल समाज का फाग महोत्सव, बुजुर्ग सम्मान समारोह अाज
अजमेर | अग्रवाल समाज का फाग महोत्सव होली स्नेह मिलन तथा बुजुर्ग सम्मान समारोह 15 मार्च को जनकपुरी गंज में समाज सेवी इंजीनियर किशनचन्द बंसल के मुख्य आतिथ्य में हाेगा। अतिथि अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त गौरव अग्रवाल तथा नगर निगम की आयुक्त चिन्मयी गोपाल अग्रवाल को भी आमंत्रित किया है। अग्रवाल समाज अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल तथा महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे से जनकपुरी गंज में फाग महोत्सव एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हाेगा। भजन गायक सुनील गोयल, संजय परिहार, अर्चना अग्रवाल तथा अंजु गौड आदि भजन गायक होली की धमाल एवं श्याम भजन प्रस्तुत करेंगे। शाम 7 बजे से बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित हाेगा।