पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन अब 31 मार्च तक होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि परिवर्तित कर 31 मार्च की गई है।

राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, जन जाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घूमंतू एवं अद्र्ध घूमंतू वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय, निजी एवं राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान सरकार के स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किया जाता है। एेसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा परिणाम 29 फरवरी के बाद जारी हुआ है, वे 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी टोल फ्री नंबर 18001806127 से प्राप्त की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...