निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स के पदों पर आवेदन आज से
राजस्थान लोक सेवा आयोग कारखाना एवं बायलर निरीक्षण विभाग में निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स के तीन पदों पर भर्ती के लिए संवीक्षा परीक्षा का आयोजन करेगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आयोग द्वारा शुक्रवार से शुरू की जा रही है।
सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग को अर्थना मिल गई हैं। 1 अप्रैल तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम है। इन पदों के लिए आयोग द्वारा संवीक्षा परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। ये परीक्षा जयपुर या अजमेर में हाेने की संभावना है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस आदि का विवरण आयोग ने वेबसाइट पर जारी किया है।