पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अारबीएसई : 10वीं की परीक्षाएं अाज से, 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाेर्ड प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, प्रदेश के 5685 केंद्रों पर होगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी (10वीं) की परीक्षा गुरुवार से शुरू हाेगी। बाेर्ड प्रशासन ने परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बाेर्ड के मुताबिक सेकंडरी परीक्षा में 11 लाख 35 हजार 747 परीक्षार्थियाें ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं व्यावसायिक सेकंडरी परीक्षा के लिए 42,989 परीक्षार्थियाें ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस लिहाज से कुल 11 लाख 78 हजार 736 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। इसके अलावा प्रवेशिका परीक्षा के लिए 6972 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। इन परीक्षार्थियाें के लिए प्रदेश में कुल 5,685 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। पेपर गुरुवार काे सुबह साढ़े से 8 शुरू हाेकर पाैने 11 बजे खत्म हाेगा। सेकंडरी की परीक्षाएं 24 मार्च को खत्म हाेंगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. डीपी जाराेली के मुताबिक इस साल नियमित विद्यार्थियाें की संख्या 11 लाख 75 हजार 538 है।

वहीं 3 हजार 198 परीक्षार्थी स्वयंपाठी के ताैर पर परीक्षा में शामिल हाेंगे। इनमें 6 लाख 52 हजार 236 छात्र और 5 लाख 26 हजार 500 छात्राएं शामिल हैं।

140 उड़नदस्ते बनाए

बाेर्ड चेयरमैन के मुताबिक परीक्षाओं के दौरान नकल और अनुचित साधनों पर अंकुश लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, संयुक्त निदेशक शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियांे के स्तर पर 140 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। बोर्ड के स्तर पर 60 विशेष उड़नदस्ते व दो महिला विशेष उड़नदस्ते भी गठित किए गए हैं। ये उड़नदस्ते हर दिन परीक्षा शुरू हाेने से 45 मिनट पूर्व किसी भी केंद्र की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन | बाेर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्याअाें के समाधान के लिए बोर्ड कार्यालय मंे 2 मार्च से कंट्राेल रूम स्थापित किया जा चुका है। बोर्ड का कंट्रोल रूम 24 घंटे परीक्षा खत्म हाेने तक कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की शिकायत हाेने पर बोर्ड कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 अाैर फैक्स नंबर 0145-2632869 पर की जा सकती है। इसी तरह सभी शिक्षा उप निदेशक और हर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के कार्यालय मंे भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

बाेर्ड चेयरमैन ने एसपी अाैर कलेक्टराें काे लिखे पत्र

परीक्षा के लिए बोर्ड चेयरमेन जारोली ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और एसपी को पत्र भेजे हैं। इसमें निवेदन किया है कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्राें परीक्षा आयोजन संबंधी व्यवस्था अाैर प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। पत्र मंे विशेष तौर पर संवेदनशील अाैर अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्राें पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था अाैर पुलिस कर्मियों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

सेंटर इंचार्ज काे भी जारी किए निर्देश

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. जारोली ने सभी केन्द्राधीक्षकों अाेर वीक्षकों को भी निर्देश जारी किए हैं। जिनमें कहा गया है कि वे प्रश्न-पत्रांे के लिफाफों को खोलने में पूरी तरह से सावधानी बरते। प्रश्न-पत्र का लिफाफा खोलने से पहले उस पर दर्ज तारीख, वार, कक्षा अाैर विषय का परीक्षा कार्यक्रम से मिलान करें। प्रश्न-पत्रों के कागज के लिफाफे के अंदर एक प्लास्टिक का लिफाफा भी हाेगा। जिस पर एक पारदर्शी खिड़की है। केन्द्राधीक्षक इसमें विषय देखकर सत्यापन करने के बाद ही लिफाफे को खोलें।
खबरें और भी हैं...