सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियाें की विधानसभा सदस्यता भी खत्म
स्पीकर ने इस्तीफे मंजूर किए
अब एेसा है विधानसभा में गणित
सीट : 230
माैजूदा सदस्य: 222 (2 खाली व 6 के इस्तीफे के बाद)
बहुमत के लिए जरूरी: 112
कांग्रेस: 108 (6 के इस्तीफे मंजूर किए जाने के बाद। वैसे कुल 22 इस्तीफा दे चुके हैं, सभी के मंजूर हुए ताे कांग्रेस विधायकाें की संख्या 92 पर अा जाएगी)
मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट जारी
भाजपा: 107
बसपा: 2
सपा: 1
निर्दलीय: 4
सरकार बचाने की जुगत में कांग्रेस: रावत बाेले- बेंगलुरू में बंधक 8-10 विधायकाें से बात हुई
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने दावा किया भाजपा ने बेंगलुरू में कांग्रेस के िजन विधायकाें काे बंधक बनाकर रखा है, उनमें से अाठ-दस विधायकाें से उनका संपर्क हुअा है। वे अभी भी सरकार के साथ हैं।
कांग्रेस ने विधायकाें काे व्हिप जारी किया
कांग्रेस ने व्हिप जारी कर अपने सभी विधायकों को बजट सत्र में पूरे समय विधानसभा में माैजूद रहने अाैर मतदान की स्थिति में सरकार के पक्ष में मत देने के लिए कहा है।
भाेपाल | मध्य प्रदेश में संकट में िघरी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार से हटाए गए छह मंत्रियाें की विधानसभा सदस्यता शनिवार काे खत्म हाे गई। विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने उनके इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। प्रजापति ने कहा कि मैंने विधायकाें काे शुक्रवार अाैर शनिवार तक पेश हाेकर इस्तीफे की पुष्टि करने के लिए कहा था, लेकिन काेेई विधायक नहीं अाया। मैंने मंत्री पद से हटाए गए गाेविंद सिंह राजपूत, तुलसी राम सिलावट, महेंद्र सिंह सिसाेदिया, प्रद्युम्न सिंह ताेमर, प्रभुराम चाैधरी अाैर इमरती देवी का इस्तीफा 10 मार्च की तारीख से मंजूर कर लिया है। जब उनसे पूछा गया कि काेराेनावायरस की वजह से सत्र काे टाला जाएगा, प्रजापति ने कहा कि सत्र तय दिन से शुरू हाेगा। सदन में सभी काे माॅस्क अाैर हाथ धाेने के लिए सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा। बजट सत्र 16 मार्च से 13 अप्रैल तक निर्धारित है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य िसंधिया के भाजपा में शामिल हाेने के साथ ही सिंधिया के समर्थक 6 मंत्रियाें सहित कांग्रेस के 22 विधायकाें ने अपना इस्तीफा स्पीकर काे भेजा था। बाकी 16 विधायकों के इस्तीफे को लेकर अभी निर्णय होना है।