पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से अलर्ट रहे, पुलिस लाइन में नहीं, थाने-चाैकियाें में खेली हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पुलिस प्रशासन ने काेराेना से एहतियात बरतते हुए इस बार पुलिस लाइन में सामूहिक ताैर पर हाेली खेलने का कार्यक्रम अायाेजित नहीं किया, बल्कि पुलिस कर्मियाें काे थाने-चाैकियाें अाैर अपने कार्यस्थलाें पर ही हाेली खेलने काे कहा गया। बुुधवार सुबह से ही थाने-चाैकियाें में चंग अाैर डीजे की धुनाें पर थिरकते पुलिस जवानाें की टाेलियां नजर अाने लगी थी। पुलिस अधिकारियाें ने जवानाें पर रंग-गुलाल लगाया अाैर उन्हें गले लगाकर भाईचारे अाैर प्रेम का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट में पुलिस कंट्राेल रूम सहित सभी थाने-चाैकियाें में दिन भर पुलिस अधिकारी अाैर जवान रंग-गुलाल में सराबाेर रहे। गौरतलब है कि होली के त्यौहार के दाैरान कानून व शांति व्यवस्था बहाल रखने में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के बाद धुलंडी के दूसरे दिन पुलिस जवान हाेली मनाते हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इस बार प्रदेशभर में सामूहिक कार्यक्रम नहीं किए गए।

शहर में नजर नहीं अाई पुलिसिंग, फिर भी ट्रेफिक व शांति व्यवस्था नहीं कायम: पुलिस कर्मियाें के हाेली के रंग में सराबाेर हाेने के कारण बुधवार काे दिन भर शहर में कहीं भी पुलिसिंग नजर नहीं अाई। ट्रेफिक पाइंट सूने थे। प्रमुख चाैराहे अाैर बाजाराें में भी पुलिस जवान नजर नहीं अाए, लेकिन इसके बावजूद भी बुधवार काे शहर भर में ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रही अाैर काेई अप्रिय वारदात भी नहीं हुई। गले मिले, मिठाइयां बांटी अाैर जमकर नाचे पुलिस कर्मी : शहर में थाने-चाैकियाेंं में रंग-गुलाल बिखरा रहा। पुलिस कर्मियाें की टाेलियां एक थाने से दूसरे थाने पहुंच कर साथियाें से रंग खेल रहीं थी, सीनियर-जूनियर का भेद भुलाकर पुलिस कर्मी एक दूसरे के गले मिल रहे थे अाैर चंग अाैर डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। एसपी अाैर अन्य अधिकारियाें ने भी पुलिस कर्मियाें काे रंग-गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी।

अादर्श नगर पुलिस थाना मंे हाेली खेलते जवान।
खबरें और भी हैं...