पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छत्ता टूटते ही मधुमक्खियों का हमला दरगाह बाजार में मची अफरा-तफरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाथ-मुंह ढंककर इधर-उधर भागे लोग, धुंअा फैला कर मधुमक्खियाें काे भगाया

दरगाह बाजार में रविवार काे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियाें ने लाेगाें पर हमला कर दिया। ये मधुमक्खियां दरगाह बाजार स्थित एक हाेटल पर बना अपना छत्ता टूटने के बाद बाजार में फैल गई। लाेगाें ने किसी तरह भाग कर खुद काे बचाया। बाजार अाैर हाेटल में धुअां करने के बाद ही मधुमक्खियां वहां से हटीं, लाेगाें की जान में जान अाई।

मामला रविवार शाम करीब पांच बजे का है। दरगाह बाजार में जायरीन खरीदारी कर रहे थे। कई लाेग दरगाह में अा-जा रहे थे। अचानक एक हाेटल की गैलेरी में बना मधुमक्खी का छत्ता टूट गया। कहा जा रहा है कि किसी ने इस छत्ते काे छेड़ दिया था, जिससे सैकड़ाें की तादाद में मधुमक्खियां लाेगाें पर टूट पड़ी। दरगाह बाजार में अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। लाेग इधर उधर दाैड़ कर खुद काे बचाने में लगे रहे।

मासूम बच्चाें काे गाेद में लिए लाेग भी किसी तरह बच्चाें काे बचाकर वहां से भागे। इसके बाद किसी ने धुअां करने के लिए कहा। तभी एक युवक हाेटल की उस गैलरी तक पहुंचा अाैर वहां कागज अादि जला कर धुअां किया। दरगाह बाजार में भी जगह जगह टाट के बाेरे जलाकर धुअां किया गया।

दरगाह बाजार स्थित होटल, जहां टूटा मधुमक्खियों का छत्ता।

दरगाह बाजार मंे अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से बचाव के लिए हड़बड़ी में इधर-उधर भागते लोग।
खबरें और भी हैं...