पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रैली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश, महिलाओं ने साझा किए अनुभव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | सदभावना महिला विकास समिति मदार की ओर से महिला सशक्तीकरण की कड़ी में 14 मार्च को होली रोजरी चर्च परिसर मदार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उमंग से मनाया। समारोह में अतिथि आशा मैडम, सिस्टर एलेक्स, सिस्टर क्लेरिसा, सिस्टर रोजारिया सहित बैंक अधिकारी अतुल पांडे थे।

समिति की ओर संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं रैली के रूप में समारोह स्थल पर पहुंची। रैली में महिलाएं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, संस्थागत प्रसव कराए आदि जागरूकता वाले पोस्टर हाथ में लेकर नारी शक्ति जिन्दाबाद के नारे लगा रही थी और आमजन को जागरूक कर रही थी।

महिला दिवस समारोह की शुरुआत में सभी महिलाओं ने विभिन्न खेल खेले जैसे कुर्सी, चम्मच रेस व रूमाल झपट्टा खेलकर भरपूर आनंद लिया। रूमाल झपट्टा मे सीमा, ममता, संतोष, कुर्सी रेस में राधिका, फरीदा, चम्मच रेस में सीमा, सूरजकंवर ने बाजी मारी व विजेता हुई। महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया। साथ ही नशामुक्ति पर एक गीत के माध्यम से सन्देश दिया गया। साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराए गए 53.51 लाख के लोन का चेक भेंट किया गया, जिसके माध्यम से महिला स्वरोजगार से जुड़ कर अपनी आजीविका चला रही है। अनिता देवी ने अनुभव महिलाओं से साझा किए। समिति के शंकरलाल गहलोत ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर अजय सिंह रावत ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समिति सचिव सिस्टर सिसिल ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मधु शर्मा ने किया व सहयोग गोविंद बागडी, राशिद, कबीर, आंचल, गजराज व हैमेल्टिन ने किया।
खबरें और भी हैं...