डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की माैत
क्लॉक टावर पुलिस थाना क्षेत्र में जीसीए चाैराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई,
हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही
मौत हो गई, जबकि पिछली सीट
पर बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में धाेलाभाटा राेड अानंदपुरी निवासी भूपेन्द्र सिंह उर्फ गाेलू की माैत हाे गई, जबकि उसका साथी धोबीघाट, तोपदड़ा निवासी अरविन्द गंभीर रूप से घायल हाे गया। अरविंद के परिजन ने बताया कि मंगलवार काे अरविन्द और भूपेन्द्र उर्फ गाेलू बाईक पर सवार होकर जा रहे थे, बाईक गोलू चला रहा था। जीसीए चाैराहे के निकट बाइक अचानक डिवाईडर से टकरा गई। गोलू उछलकर सडक पर गिर गया, जबकि अरविन्द भी दूर जा गिरा। सिर में चोट लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरविन्द घायल हो गया। दाेनाें काे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टराें ने गाेलू काे जांच के बाद मृत घाेषित कर दिया गया।