पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोर्ड सचिव ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुष्कर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने शनिवार को पुष्कर के दोनों बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

बोर्ड सचिव चौधरी ने पुष्कर के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं राबाउमा विद्यालयों में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए राज्यभर में माकूल बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
खबरें और भी हैं...