पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए रंगजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुष्कर | पुष्कर के रमा वैकुंठ नए रंगजी मंदिर में 11 दिवसीय सालाना ब्रह्मोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि ब्रह्मïोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह एवं शाम को गाजे-बाजे के साथ भगवान के विभिन्न स्वरूपों की सवारियां निकाली जाएंगी। मंदिर के उत्सव मंडप में अनेक धार्मिक कार्यक्रम हाेंगे। महोत्सव के पहले दिन बुधवार की शाम को विधिवत पूजा अर्चना के बाद विष्वक्सेन जी की सवारी निकाली गई। सवारी से पूर्व विष्वक्सेन जी मंदिर के बगीचे में भ्रमण कर मृदाहरण की लीला का मंचन किया गया। गुरुवार को सुबह चतुस्तंभी की सवारी निकलेगी व शाम को सिंह वाहन पर सवार होकर भगवान वैकुंठनाथ नगर भ्रमण करेंगे।
खबरें और भी हैं...