पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमडीएसयू-पुष्कर में काढ़ा वितरण अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | आयुर्वेद विभाग के बैनर तले शुक्रवार काे अजमेर व पुष्कर में काेराेना वायरस सेे बचाव काे लेकर काढ़े का वितरण किया जाएगा। मोबाइल काढ़ा वितरण योजना का आगाज चिकित्सा मंत्री के बेटे सागर शर्मा से कराया जा रहा है। सागर के पास अभी काेई दायित्व नहीं है केवल कांग्रेस से जुड़े हाेने व चिकित्सा मंत्री का पुत्र हाेने के कारण विभाग उनकी आवभगत में जुट गया है। जानकारों का कहना है कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से विशेष निर्देश मिले हैं। इसी कारण उन्हें अतिथि बनाया गया है। सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अाैर दोपहर एक बजे राजकीय चांदमल मोदी आयुर्वेदिक औषधालय पुष्कर गुरुद्वारा के पास काढ़े का वितरण किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...