कोरोना वायरस बचाव के लिए पिलाया काढ़ा
अजमेर | राधे सोशल फाउंडेशन, बेटियां ‘पंछी एक डाल की’ समाजसेवी संस्था एवं आरोग्य काया एक्युप्रेशर योगा मंदिर के तत्वावधान में श्री गणपति मित्र मंडल के सहयोग से आगरा गेट बालू गोमा गली स्थित कार्यसिद्ध गजानन मंदिर में कोरोना एवं मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा वितरण किया गया। रानू माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में एक्युप्रेशर की संस्था के डॉ. महेश अग्रवाल एवं उनकी टीम का सहयोग रहेगा। शिविर में संदीप भार्गव मंदिर संरक्षक कैलाश चंद गुप्ता, संस्था की मंजू नवाल, रेखा माहेश्वरी, रानू माहेश्वरी, संगीता अग्रवाल, गायत्री राठी आदि का सहयोग रहा।