पार्षद सांखला पर गलत जानकारी देने का अाराेप
पार्षद वालिया ने आयुक्त काे साैंपा ज्ञापन
भाजपा के पार्षद वीरेंद्र वालिया ने आरोप लगाया कि वार्ड साठ से भाजपा पार्षद चंद्रेश सांखला ने एडीए काे गलत जानकारी देकर साख खराब की है। वालिया की अाेर से एडीए आयुक्त काे दिए गए ज्ञापन में बताया कि इस मामले काे लेकर सांखला के खिलाफ थाने में एफआईआर भी हाे चुकी है। गलत दस्तावेज दिखाकर नियमन की डिमांड राशि में से रिफंड प्राप्त कर िलया। सांखला द्वारा वालिया के खिलाफ दर्ज शिकायत पर उन्होंने कहा कि यह मुकद्दमे से बचने के लिए भ्रामक शिकायत देने की बात कही गई।