पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंसर पीड़ित जायरीन झील में कूदा, शव मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | कैंसर से पीड़ित जायरीन युवक ने आनासागर झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार काे युवक का शव अानासागर रामप्रसाद घाट के निकट पानी में तैरता मिला। लाेगाें की सूचना पर पुलिस ने पानी से शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हैदराबाद निवासी मोहम्मद अब्दुल सना के ताैर पर हुई। उसके पास मिले कागजात से पता चला है कि वह कैंसर का राेगी था। पुलिस ने उसके परिजनाें काे सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि आनासागर में एक युवक की लाश तैर रही है। शव काे जेएलएन अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उसके परिजनाें के अजमेर अाने पर अात्महत्या के कारण के बारे में जानकारी मिलेगी।
खबरें और भी हैं...