डेमाे कार नई बताकर बेचने के अाराेप में मुकदमा दर्ज
अजमेर | अजमेर ऑटो एजेंसी के संचालकाें के खिलाफ ग्राहक को डेमो कार नई बताकर बेचने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर खान ने बताया कि छतरी योजना वैशाली नगर निवासी वैभव माथुर पुत्र युगल माथुर ने थाने को शिकायत दी है कि उसने जयपुर रोड स्थित अजमेर ऑटो एजेंसी से एक कार खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जब उसने कार्रवाई की ताे रजिस्ट्रेशन करने से यह कहकर इंकार कर दिया गया कि उक्त कार डेमो कार है तथा नियमानुसार इसका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है। उक्त शिकायत पर ऑटो एजेंसी संचालकों सर्वेश्वर सहगल तथा भावुक सहगल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत धोखाधड़ी के अाराेप में मुकदमा दर्ज किया गया है।