सीबीएसई कक्षा 10वीं गणित का पेपर 12 को
अजमेर | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। होली अवकाश के बाद कक्षा 10वीं के गणित का पेपर 12 मार्च को होगा। सीबीएसई की कक्षा 10वीं की डेट शीट के अनुसार कक्षा 10वीं का पेपर 7 मार्च को संस्कृत का हो चुका है। अब 8 से 11 मार्च तक अंतराल है। अगला पेपर 12 मार्च को गणित स्टैंडर्ड व गणित बेसिक का हाेगा। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। इधर, सीबीएसई की कक्षा 12वीं का टूरिज्म का पेपर गुरुवार को ही होगा। इसका समय भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।