पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेटीचंड, नवसंवत्सर अाैर हेमू कालाणी जयंती की पूर्व संध्या पर रैली 22 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रैली में दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क बांटेंगे हेलमेट

सिंधी युवा संगठन की अाेर से चेटीचंड, नवसंवत्सर व हेमू कालाणी की 97वी जयंती की पूर्व संध्या पर दुपहिया वाहन रैली 22 मार्च को दोपहर 2 बजे से निकाली जाएगी। यह निर्णय संगठन की रसाेई बैंक्विट हाॅल में अायाेजित बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कुमार लालवाणी में आयोजित की गई। संरक्षक तुलसी सोनी ने बताया कि रैली में भाग लेने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व ध्वज वितरित करने के लिए पंजीयन शुरू कर दिए गए हैं।

सचिव गौरव मीर वाणी ने बताया कि हेलमेट वाहन रैली में पांच वाहिनियां संचालित की जाएंगी, जिसका नेतृत्व कन्हैयालाल सोनी करेंगे। सिंधुपति महाराजा दाहरसेन, संत कवंरराम, शहीद हेमू कालाणी, मास्टर चंद्र व बहिनों के लिए महारानी लाडीबाई वाहिनी के नेतृत्व में रैली संचालित की जाएगी।

वाहन रैली के आगे भारत माता, इष्टदेव झूलेलाल व शहीद हेमू कालाणी की चित्र लगाकर दो पहिया वाहन चलाएंगे। महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि वाहन रैली का मार्ग में व्यापारिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व प्रसाद वितरण कर स्वागत किया जाएगा। स्वागत समिति का संचालन राजा सोनी, रमेश टिलवाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, नवीन पारवाणी रहेंगे। संरक्षक कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि रैली मार्ग झूलेलाल मंदिर डिग्गी चाैक से दुपहिया वाहन रैली शुरू होगी, जाे शहर के विभिन्न मार्गाें से हाेती हुई रामप्रसाद घाट स्थित घाटी वाले बालाजी मंदिर पर पहुंचेगी। समापन बालाजी मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संतों का अाशीर्वचन व भंडारा हाेगा।

खबरें और भी हैं...