स्कूल के वार्षिकाेत्सव में बच्चों ने माता-पिता के सम्मान में गीत गाए
अजमेर | केपीपी विद्यालय स्थित कैलाशपुरी में वार्षिकाेत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंदजी महाराज व प्रशासनिक अधिकारी अनुपमा टेलर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने अपने माता-पिता के सम्मान में “यह तो सच है कि भगवान है’ प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने कई गानों पर जैसे घूमर, गणेश वंदना, गलती से मिस्टेक, राधा-कृष्ण एक हजारों में मेरी बेटी है आदि प्रस्तुति दी गईं। शाला अध्यक्ष श्रीशांत कुमार शर्मा व डायरेक्टर राकेश हारित ने अाभार व्यक्त किया।