पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • Ajmer News Rajasthan News Consent On Sending Proposal To Government For Inclusion Of Nurses39 Demands In Budget Announcement

नर्सेज मांगों को बजट घोषणा में शामिल कराने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने पर बनी सहमति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर. अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के मांग पत्र पर विचार विमर्श कर उनके स्थाई समाधान के लिए आयुर्वेद निदेशालय में निदेशक सीमा शर्मा की अध्यक्षता में हुई वार्ता के सकारात्मक परिणाम निकले हैं।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल सैनी ने बताया कि नर्सेज की वेतन विसंगति दूर करने, नर्सिंग
भत्ता देने, कैडर रिव्यू करने,
1005 पदों को पुनः सर्जित करने व 900 पदों पर नई भर्ती करने के मामले को आगामी बजट घोषणाओं में शामिल करवाने के लिये निदेशालय स्तर से प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने सहित अनेक मांगों पर सहमति बनी।

सैनी ने बताया कि कनिष्ठ नर्स-कम्पाउंडर का पदनाम बदलकर नर्सिंग ऑफिसर करने, नर्सेज को विभागीय औषधियां देने के लिए अधिकृत करने सहित कई बाताें पर सहमति बनी। वार्ता में सहायक निदेशक बाल गोविंद गुप्ता, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीशंकर पारीक, महामंत्री रेखराज भट्ट, अतिरिक्त महामंत्री रवि कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु चौधरी सहित कई माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...