पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • Ajmer News Rajasthan News Constitution Reservation Save Sangharsh Samiti39s Officials Submitted A Memorandum To The Collector

संविधान-आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर काे साैंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| अजमेर. संविधान व आरक्षण बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति की अाेर से बुधवार काे कलेक्टर काे राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया की सरकारी नौकरियों में पदाेन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार न मानने तथा आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की बाध्यता खत्म करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बहुजन समाज में असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में समिति ने केंद्र सरकार से संसद में इस बाबत जल्द बिल लाकर उसे पास करवाने अाैर आरक्षण से जुड़े सभी कानूनों को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने की मांग की है, ताकि वंचित समाज के संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ज्ञापन देने वालाें में रामप्रसाद सुनारीवाल, महेश कुमार सुमन, हेमन्त कुमार जाटव, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र बाकोलिया,पुष्पा धगैया, नीरज मेहरा, भारत कुमार सिवांसिया, शिवलाल सिवांसिया, घनश्याम, पिस्ता जलुथरिया, ओपी वर्मा, विजय कुमार नवल, नंद सिंह मेहरा, प्रेमचन्द, धर्म सिंह बैरवा, रमेश चन्द, राजू धवन, ताराचन्द सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...