उपभोक्ता दिवस पर गाेष्ठी अाज
अजमेर| आर्य समाज, नला बाजार भवन में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता जागरूकता दिवस के अवसर पर 14 मार्च को शाम 5.00 बजे से हवन यज्ञ के बाद वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त मंत्री रमेश लालवानी ने बताया कि हवन पंडित दिनेश शर्मा एवं लालचन्द आर्य करेंगे। हवन यज्ञ के यजमान चंद्रा देवनानी, चेतन मंगलानी, एडवोकेट हितेष मंगलानी, ज्योति तोलानी, निर्मला हुंदलानी, पुष्पा छतवानी होंगे। वैदिक संध्या एवं शांति पाठ के पश्चात समापन हाेगा।