पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना : जेएलएन में दिया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले से आए डॉक्टरों ने लिया भाग, कोरोना से बचाव के लिए बताए तरीके

कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव से बचने के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शुक्रवार जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर के चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएचएचओ डॉ.केके सोनी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सरकारी के साथ प्राइवेट डॉक्टरों ने भी भाग लिया।

निदेशालय जयपुर से आए डॉ. अजय महावर सहित अन्य चिकित्सकों ने पीपीटी के जरिए कोरोना की विस्तृत जानकारी दी। कोरोना वायरस के लक्ष्ण, कारण, बचाव, तथा सस्पेक्टेड रोगी के डेफिनिशन, सेंपल कलेक्शन तथा रोगी के उपचार, आइसोलेशन एवं होम आइसोलेट के बारे में जानकारी दी। आइसोलेट किए गए रोगियों की 28 दिनों तक निगरानी रखने की बात भी कही गई। साथ ही विशेष दिशा निर्देश दिए गए कि कोरोना के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।

मेडिकल काॅलेज के मेलाेडी हाल में काेराेना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टरों को दी उपयोगी जानकारी।
खबरें और भी हैं...