छात्रा के अपहरण में चचेरे भाई पर शक, दी शिकायत
अजमेर | डेढ़ महीने पहले लापता हुई काॅलेज छात्रा के परिजनाें ने शुक्रवार काे एसपी काे शिकायत देकर अपहरण में चचेरे भाई के लिप्त हाेने का शक जताया है। छात्रा के पिता ने अाशंका जताई है कि अाराेपी दीपक बेटी के साथ वारदात कर सकता है। परिजनाें ने अाराेपी काे गिरफ्तार करने की मांग की है। कायड़ निवासी छात्रा के परिजनाें ने बताया कि 28 जनवरी काे छात्रा काॅलेज के लिए निकली थी, इसके बाद से उसका पता नहीं चला है। पिछले दिनाें पड़ाेसी दीपक के गुमशुदा हाेने की शिकायत उसके परिजनाें ने दर्ज कराई थी। इससे उनका शक पुख्ता हाे गया है कि अपहरण में दीपक की लिप्तता है।