अायुक्त के आदेशों की अधीनस्थ ही नहीं कर रहे हैं पालना
अजमेर| अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में बे-पटरी हाेती जा रही व्यवस्था काे सुचारू करने के लिए लागू किया जा रहा जाेन सिस्टम बुधवार काे भी लागू नहीं हाे सका। आयुक्त के आदेशों की उनके ही अधीनस्थ पालना नहीं कर रहे हैं। आयुक्त का अपने ही अधीनस्थों पर नियंत्रण नहीं रहा।
जाेन सिस्टम काे लेकर सख्ती से पालना करवाने के लिए शुक्रवार काे ही यू अाे नाेट जारी हाे चुका है। शुक्रवार शाम छह बजे तक सचिव किशोर कुमार ने यूअाे नाेट जारी करके पालना करवाने के निर्देश दिए थे। शाम छह बजे तक सभी काे निर्धारित किए गए नए स्थानों पर बैठना था, लेकिन पांच दिन बाद हाेली के अवकाश के बाद बुधवार काे खुले कार्यालय में अधिकांश कार्मिक अपनी पुरानी सीट पर ही बैठे नजर अाए।
यहां तक की उपायुक्त स्वयं अपने चैंबर में ही बैठे। उपायुक्त से चैंबर का माेह नहीं छूटता देख आखिर आयुक्त काे इस मामले की जानकारी देने के साथ ही अपनी टीम के साथ निर्धारित किए गए स्थान पर बैठने की हिदायत देनी पड़ी।