दादा मुराद अली का उर्स शुरू, आज पेश होगी चादर
अजमेर | फकीरा खेड़ा में हजरत सैयद दादा मुराद अली शाह का उर्स शनिवार से शुरू हो गया। रात को मीलाद शरीफ हुई और मजार शरीफ को गुस्ल दिया गया। रविवार को धूमधाम से चादर पेश की जाएगी।
हजरत सैयद दादा मुराद अली शाह अंजुमन संस्था, फकीराखेड़ा व ग्रामवासियों की ओर से इस उर्स का आयोजन किया जा रहा है। सदर मोहम्मद जमाल ने बताया कि रविवार को अस्र की नमाज के बाद मुराद अली बाबा की मजार पर चादर पेश की जाएगी। रात 9 बजे से महफिल होगी। सोमवार को सुबह 9 बजे लंगर तकसीम किया जाएगा। दोपहर 1 बजे कुल की रस्म के बाद तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 11 बजे दरगाह की धुलाई होगी।