पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांधी के जीवन दर्शन से रूबरू कराने के लिए शहर में निकालेंगे दांडी यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत दांडी यात्रा की वर्षगांठ को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सप्ताह भर मनाएंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम हाेंगे। कार्यक्रम आयोजन के संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। नोडल अधिकारी निगम सीईओ होंगे। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के डॉ. श्रीगोपाल बाहेती तथा शक्ति प्रताप सिंह उपस्थित थे।

कचरा कलेक्शन वाले ऑटो में गूंजेगा गांधी का संदेश

बैठक में शिक्षा विभाग को निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसकी थीम ‘गांधीजी एवं स्वतंत्रता आंदोलन’ रहेगा। शहरों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाले ऑटो में भी गांधी जी के संदेश एवं भजन चलेंगे। मुख्य समारोह में सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

शहर के मुख्य मार्गाें से निकालेंगे दांडी यात्रा | बैठक में तय किया गया कि जवाहर रंगमंच पर आयोजित मुख्य समारोह में महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार के साथ ही दांडी यात्रा का आयोजन भी शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी।

सप्ताहभर अायाेजित हाेंगे दांडी यात्रा के वर्षगांठ कार्यक्रम

सात दिवसीय कार्यक्रमों के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रभातफेरी, सर्वधर्म सभा, गांधीजी के भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण, काव्य एवं कविता प्रतियोगिता के साथ ही महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार हाेगी। जिला स्तर पर मुख्य समारोह 19 मार्च को जवाहर रंगमंच पर होगा।


खबरें और भी हैं...