बाइक से 50 हजार किमी का सफर तय करने वाली दीप्ति ने साझा किए अनुभव
जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जुनून हाेना जरूरी है। अगर अापके पास हाैसला है ताे फिर मंजिल अापसे दूर नहीं। यह बात देशभर में बाइक से 3 साल में 50 हजार किलाेमीटर का सफर तय करने वाली दीप्ति पटेल ने महिलाअाें से कही। उन्हाेंने कहा कि, वर्तमान दाैर में महिला अाैर पुरुष दाेनाें बराबर हैं। वे अजमेर बाइकर्स क्लब की अाेर से शुक्रवार काे अायाेजित समाराेह काे संबाेधित कर रही थीं। उन्हाेंने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए व सराेवर की पूजा-अर्चना की।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सोलो फिमेल राइडर 2019 का खिताब हासिल करने वाली मिस दीप्ति पटेल ने अजमेर बाइकर्स क्लब के कार्यक्रम में अपने 50 हजार किलाेमीेटर के सफर से जुड़े राेमांचक अनुभवाें काे शेयर भी किया। पटेल ने महिलाओं को संदेश दिया कि आज सभी बराबर हैं। महिलाअाें काे अागे बढ़ने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पित हाेना जरूरी है। गुजराज के गांधीनगर की निवासी पटेल ने एमबीए करने के बाद बाइक राइडिंग के शाैक काे अपना जुनून बना दिया। पटेल ने बताया कि वे इस तरह की यात्राअाें से महिलाओं को मैसेज देना चाहती हैं कि अगर महिलाएं ठान लें ताे उनके लिए काेई काम मुश्किल नहीं। दीप्ति ने बताया कि इस यात्रा में 2 बार बाइक से चोट भी लगी फिर भी उनके अंदर के जुनून को उन्होंने कभी कम नहीं होने दिया बल्कि दाेगुने उत्साह से सफर काे पूरा किया। समाराेह में अजमेर बाइकर क्लब की अाेर से पटेल काे सम्मानित भी किया गया। क्लब के अध्यक्ष हरजीत सिंह ने दीप्ति पटेल को सर्टिफिकेट प्रदान किया। सिंह ने पटेल काे इंडिया बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के साथ ही भारत में 50,000 किलोमीटर का सफर तय करने पर बधाई दी। उनके इस सफर में राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, स्पीति ए लेह लद्दाख जैसी खूबसूरत जगह शामिल थीं।