मुख्यमंत्री से की एनपीअार लागू नहीं करने की मांग
अजमेर | सीएए, एनपीअार, एनअारसी विराेधी संघर्ष समिति की अाेर से शुक्रवार काे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर काे साैंपा गया। इस ज्ञापन में समिति ने सीएम से मांग की है कि प्रदेश में एनपीअार लागू नहीं किया जाए। समिति के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अलीमुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार काे संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ सांय करीब चार बजे कलेक्टर काे ज्ञापन साैंपा। जिसमें समिति ने कहा गया िक केंद्र की अाेर से एक अप्रैल से लागू एनपीआर काे प्रदेश में लागू नहीं करने की मांग की है। सैयद परवेज़ चिश्ती, आरिफ हुसैन, खानपुरा जामा मस्जिद के पेशइमाम मौलाना अब्दुल ख़ालिक़, मौलाना अब्दुल रशीद, कारी, मौलाना अब्दुल अजीज सहित कई लाेग माैजूद थे।