पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने की मांग
अजमेर|अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने केंद्र सरकार व पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर पेट्राेल व डीजल के भावाें में तीस प्रतिशत कमी किए जाने की मांग की है। अग्रवाल व गंगवाल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भावों में आई भारी गिरावट को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थांे के भाव तत्काल कम किए जाने चाहिए। अग्रवाल ने कच्चे तेल की भावों में आई अप्रत्याशित कमी को देखते हुए उसी अनुपात में भाव कम करने की मांग की है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। उनका कहना है कि जब-जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाती हैं तब पेट्रोल डीजल के दाम तुरंत बढ़ा दिए जाते हैं।