पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईएसआई कार्यालय में खुलेगी डिस्पेंसरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | सिविल लाइन स्थित ईएसआई कार्यालय में अब डिस्पेंसरी खाेली जाएगी। राज्य सरकार से इसके आदेश अाने के बाद इस पर काम भी शुरू हाे गया है। साेमवार से यहां चिकित्सक, फार्मासिस्ट व नर्सिंग स्टाफ बैठेगा। सरकार से इसकी गाइड लाइन अाने के बाद विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया। यहां की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है।

यहां डिस्पेंसरी खाेले जाने के बाद मरीजों काे शास्त्री नगर या आदर्श नगर जाने की समस्या से निजात मिल सकेगी।

ईएसअाई से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में ईएसआई कार्यालय में डिस्पेंसरी खाेले जाने के आदेश जारी हुए थे।

इस कार्यालय काे अब औषधालय सह शाखा कार्यालय नाम दिया गया है। यहां पर चिकित्सक की पोस्टिंग के आदेश भी हाे गए हैं। दवाओं का स्टाक अाने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि साेमवार तक यहां की व्यवस्थाएं सुचारू हाे जाएगी। यहां डिस्पेंसरी खुलने के बाद सीधे ताैर पर अजमेर शहर, पुष्कर, नसीराबाद व ग्रामीण अंचल के कर्मचारियों व श्रमिकों काे इसका फायदा मिल सकेगा।

बदल गया समय | पहले ईएसआई कार्यालय में केवल सामान्य कार्य ही हाेते थे। इसी कारण कार्यालय का समय सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक था। फाइव डे वीक अवकाश था। लेकिन अब यह कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अाैर शनिवार काे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यानी अस्पताल समय के अनुसार चलेगा।
खबरें और भी हैं...