माैसमी बीमारियाें से बचाव के लिए एमडीएसयू में काढ़े का वितरण
एमडीएस यूनिवर्सिटी में शुक्रवार काे अायुर्वेद विभाग की अाेर से काढ़ा वितरण कार्यक्रम का अायाेजन किया गया। काेराेना वायरस अाैर अन्य माैसमी बीमारियाें से बचाव के लिए किए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता सागर शर्मा शामिल हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्राेफेसर अारपी सिंह ने की।
सागर शर्मा ने कहा कि पूरे विश्व में कोरोना महामारी का खौफ है। वर्तमान हालात में इससे बचाव के लिए एहतियात बहुत जरूरी है। सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। सागर ने कहा कि आयुर्वेद विभाग का काढ़ा इनसे बचाव में मददगार है। इस दाैरान बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी स्टाॅफ सदस्याें के अलावा विद्यार्थियाें अाैर अासपास के निवासियाें काे काढ़ा बांटा गया। निशुल्क माॅस्क का वितरण भी किया गया।
अध्यक्ष कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति का हिस्सा है। उन्होंने काढ़ा सेवन से होने वाले फायदे भी गिनाए और कहा कि यूनिवर्सिटी आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में योगदान देता रहेगा। रजिस्ट्रार संजय माथुर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक शक्ति प्रताप सिंह, यासिर चिश्ती, सतीश मालू, कपिल सारस्वत, अजय शर्मा, रामगोपाल शर्मा सहित कई लाेग माैजूद थे।
अधिकारियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पिलाया काढ़ा, बांटे मास्क
सिटी रिपोर्टर.पुष्कर
पुष्कर के चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेद औषधालय में शुक्रवार को कोरोना वायरस व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण कैंप आयोजित किया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय कैंप का शुभारंभ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के पुत्र व कांग्रेसी नेता सागर शर्मा ने किया।
शर्मा ने माैके पर माैजूद सीएमएचओ केके सोनी, तहसीलदार पंकज बडग़ुर्जर, थानाधिकारी राजेश मीणा समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काढ़ा पिलाया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किए। इस मौके पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिये हरसंभव प्रयास कर रही है तथा चिकित्सा टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। इससे पूर्व शिविर प्रभारी डॉ. बीएल मिश्रा ने मंत्री पुत्र शर्मा का स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि कैंप में डेढ़ हजार लोगों को काढ़ा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। इसके मुकाबले एक हजार से अधिक नगर वासियों के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों व स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। शिविर में सुनीता वर्मा व कलावती पारीक ने भी सराहनीय सेवाएं दी।
चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा के पुत्र सागर शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने वार्डों की स्थिति देखी तथा निशुल्क जांचों की जानकारी ली। सीएमएचओ केके सोनी ने उन्हें स्टाफ की कमी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक व गायनिक चिकित्सक के साथ नर्सिंग स्टाफ को बढ़ाया जाएगा।
एमडीएसयू में अायुर्वेद विभाग के काढ़ा वितरण कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।