पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण अंचल से जुड़े चिकित्सक व कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस काे लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हाे गया है। अभी तक प्रदेश के ग्रामीण अंचल से किसी काेराेना संदिग्ध मरीज के भर्ती हाेने का समाचार नहीं मिला है, लेकिन सरकार अभी से अलर्ट है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त निदेशक डाॅ. रवि प्रकाश शर्मा ने गुरुवार काे विशेष आदेश जारी किया।

इन आदेशों के तहत काेराेना वायरस की रोकथाम के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य के अधीन संचालित सभी अनुभाग में पदस्थापित कार्मिक व चिकित्सक आगामी आदेशों तक अवकाश नहीं ले सकेंगे। सभी राजपत्रित अवकाशों पर भी सभी ग्रामीण अंचल से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहेंगे।

बिना कारण बताए अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...