पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपातकालीन यूनिट में मरीजों काे टालते रहे चिकित्सक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेएलएन अस्पताल में तीन दिन से व्यवस्थाएं बेपटरी

काेराेना वायरस काे लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल अाने वाले हर मरीज की जांच करने व उपचार के निर्देश दिए हैं, लेकिन इन आदेशों का असर पिछले तीन दिनों में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में कतई देखने काे नहीं मिला। हाेली के अवकाश के चलते रविवार से मंगलवार तक तीन दिन तक अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी रही। अस्पताल प्रशासन ने कहने काे आपातकालीन यूनिट में मरीजों काे देखने के लिए चिकित्सकों की डयूटी लगाई। आउटडोर भी दाे घंटे के लिए खुला लेकिन वहां की स्थिति काे जांचने काेई नहीं था।

रविवार व साेमवार काे मरीजों की भीड़ काे देख अंदर अाने के लिए गार्ड तक लगा दिए गए। आपातकालीन यूनिट के बाहर पिछले कुछ समय से मरीजों के साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी करने की घटनाएं अाम हाे गई हैं। यहां तैनात गार्ड भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन तक शिकायत पहुंचने के बावजूद काेई कार्रवाई नहीं की गई। साेमवार व मंगलवार काे मीडिया से जुड़े दाे साथियों के परिजन दुर्घटना में घायल हाे गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने देखने की बजाए सीधे ही आउटडोर का रास्ता दिखा दिया। हालात ऐसे थे कि फैक्चर हाेने के बावजूद मरीज काे उपचार नहीं मिला। चिकित्सक कुर्सियों पर बैठने की बजाए नदारद थे। मरीज के परिजन ही ऑक्सीजन व बैंबू काे पकड़े बैठे थे।

काेराेना काे लेकर अलर्ट**

जेएलएन अस्पताल की अापातकालीन यूनिट में डॉक्टरोंे की खाली कुर्सियां।
खबरें और भी हैं...