पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 48 यूनिट रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निकटवर्ती ग्राम कडै़ल स्थित कपिला गौशाला में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गौ शाला के संयोजक वीरप्रकाश सोनी ने बताया कि शिविर मे 48 युवाओं एवं छात्राओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र महावर ने गौ शाला में प्रतिवर्ष 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजमेर भाजपा शहर अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा. रामप्रताप सिंह कडै़ल ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा अजमेर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर कपिला गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सचिव रविंद्र कुमार टाक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी निर्भय सिंह कड़ैल, लॉयंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष पदम जैन, पूर्व संभागीय अध्यक्ष अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष शशिकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...