डाॅ. संदीप अवस्थी कल अाकाशवाणी पर
अजमेर | कथाकार, अालाेचक शिक्षाविद डाॅ. संदीप अवस्थी काे हाल ही में अाकाशवाणी जयपुर में कहानी पाठ के लिए अामंत्रित किया गया। मुलाकात.. कहानी अवसाद, काेटा शहर में अात्महत्या करती किशाेरी अाैर वृद्ध साइकिल चालक अंकल की अावारा पशुअाें से सड़क पर हुई मुठभेड़ की कहानी है। यह डाॅ. अवस्थी की 48वीं कहानी है। उनके तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हाे चुके हैं। अाकशवाणी के जयपुर केंद्र से शानिवार 9.30 रात्रि ये कहानी प्रसारित हाेगी। इस अवसर प्राे. जैसवाल, विनाेद बंसल, पूर्णिमा शर्मा ने डाॅ. अवस्थी काे बधाई दी है।