ख्वाजा साहब की दरगाह में हुअा दुअाइया जलसा
अजमेर| ख्वाजा साहब की दरगाह में शुक्रवार काे दुअाइयां जलसे का अायाेजन िकया गया। चिश्तिया तंजीम की अाेर से जुमे की नमाज के बाद अहाता-ए-नूर में हुए जलसे में खासी तादाद में लाेग शामिल हुए। तंजीम के सदर हाजी अनीस मियां चिश्ती ने काेराेना वायरस से सबकी सलामती अाैर दिल्ली दंगाें में मारे गए लागाें की मगफिरत के लिए दुअा की। अंजुमन सदस्य मुनव्वर चिश्ती अाैर शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती ने भी संबाेधित किया।