संक्रमण रहित करने के बाद फिर खुला आपातकालीन आईसीयू
अजमेर | जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के नए आपातकालीन आईसीयू वार्ड को संक्रमित रहित करने के बाद शनिवार देर शाम फिर खाेल दिया गया। तकरीबन सात माह बाद अस्पताल प्रशासन ने इसे संक्रमित रहित करने के लिए विशेष रसायनों से इसकी धुलाई करवाने के साथ ही इसमें छिड़काव किया था।
शुक्रवार सुबह आपातकालीन आईसीयू को 24 घंटे के लिए बंद किया गया था। वार्ड प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हर माह एक हजार से अधिक मरीज यहां भर्ती हाे रहे हैं। सात माह के दौरान अाठ हजार के करीबन मरीज यहां अा चुके हैं। सात महीने का लंबा समय बीत जाने के कारण वार्ड को संक्रमण रहित करने के लिए इसे एक दिन के लिए बंद किया गया था। शुक्रवार काे इसे बंद करने के पहले इसमें केमिकल से धुंआ किया गया ताकि बैक्टिरिया या वायरस का प्रभाव वार्ड में नहीं रहे।