पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सजावटी हथियारों की दुकानों में आग के बाद हटाया अतिक्रमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिन पूर्व आग की भेंट चढ़ी नगर पालिका स्वामित्व की भूमि पर निर्मित दो अस्थायी व कच्ची सजावटी हथियारों की दुकानों को पुलिस इमदाद के साथ हटा कर नगर पालिका प्रशासन ने पालिका की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अतिक्रमी दुकानदारों ने परिवार की महिलाओं के साथ पालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं अतिक्रमियों ने कलेक्टर व एसपी के समक्ष भी विरोध दर्ज कराया। लेकिन इसका पालिका प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ।

परिवार सहित दुकानदार लामबंद, पालिका ने दो घंटे की मशक्कत के बाद हटाए अवैध कब्जे

जानकारी के अनुसार ब्रह्मा मंदिर मार्ग स्थित राजपूत समाज के जयमल कोट से सटी नगर पालिका स्वामित्व की बेशकीमती जमीन पर सजावटी हथियार विक्रेता हवासिंह ने दो अस्थायी व कच्ची दुकानें बना कर बीते लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा था। कई बार पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पालिका प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा सका। दो दिन पूर्व मंगलवार सुबह अज्ञात परिस्थितियों के बीच दुकानों में आग लग गई तथा सामान जल कर राख हो गया। इसके चलते पालिका प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की।

ईओ अभिषेक गहलोत के आदेश पर अतिक्रमण निरोधक प्रभारी महेंद्र वर्मा पुलिस लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचे तथा अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसकी जानकारी मिलते ही अतिक्रमी दुकानदार परिवार सहित लामबंद हो गए तथा कार्यवाही का विरोध करने लगे। महिला अतिक्रमी पालिकाकर्मियों से उलझने लग गई। उसे महिला पुलिस कर्मियों ने बे-मुश्किल से काबू में किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पालिका प्रशासन ने सामान हटवा कर बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। वहीं अतिक्रमी दुकानदार हवा सिंह का आरोप है कि वे पिछले 25 सालों से दुकान चला रहे है। पहले पड़ोसी रेस्टोरेंट मालिक उनसे किराया लेता था। आरोप है कि उन्हें बेदखल करने के लिए पड़ोसी ने उसकी दुकानों में आग लगाई गई है।
खबरें और भी हैं...