श्रवण बाधितों की खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
अजमेर | वैशालीनगर स्थित बधिर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अायाेजन की शृंखला में शनिवार काे दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक खेलकूद, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का अायाेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संतकुमार सिंह द्वारा किया गया। खेलकूद के अंतर्गत शिक्षक एवं बच्चों के बीच टीम बनाकर सताेलिया खेला गया। रंगाेली प्रतियोगिता में फरजाना प्रथम एवं मेंहदी प्रतियोगिता में गंगा प्रथम स्थान पर रही।